5 महीने की गर्भवती में खाने के लिए सबसे अच्छा खाना कौन सा है?HealthPlanet

Posted on Fri 14th Oct 2022 : 14:39

गर्भावस्था के पांचवें महीने में क्या होना चाहिए आहार ?/ 5th Month Pregnancy Diet Chart in Hindi
प्रेग्नेंसी का पांचवां महीना यानि कि आपने अपने गर्भावस्था के सफर को आधे से ज्यादा पार कर लिया है तो अब अपने इस सफर को सफलतापूर्वक तय करने के लिए आपको आहार पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।

हरी सब्जियां – इस महीने में आपके लिए हरी सब्जियां सबसे बेहतर आहार है। इससे आपको आयरन व अन्य पोषक तत्व मिलेंगे। आयरन के लिए पालक व ब्रोकली को जरूर खाएं। शिशु के लिए जरूरी है कि आप रोजाना हरी सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें।

सलाद - इस अवस्था में सलाद का सेवन भी काफी फायदा पहुंचाता है। इससे फाइबर मिलता है जो कब्ज जैसी समस्या को दूर करता है। सलाद में आप गाजर, टमाटर, चुकंदर व खीरे को शामिल करें। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि ये सब चीजें अच्छी तरह से धुली हों।

तरल पदार्थ – गर्भावस्था के पांचवे महीने में आपको खुद को हाइड्रेट रखने की जरूरत होती है। इसके लिए जरूरी है कि आप ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें। आपको अधिक पानी पीना चाहिए। आपके लिए गन्ने और आम का रस सबसे बेहतर होगा। आप इसे भी पी सकती हैं। दरअसल इनमें प्रचूर मात्रा में कार्बोहाड्रेट व फाइबर होता है। ये दोनों तत्व आपको व बच्चे को स्वस्थ रखेंगे और ताकत देंगे।

फल खाएं – गर्भावस्था के किसी भी महीने में फल आपके लिए उपयोगी हैं। पांचवे महीने में भी आपको फलों का भरपूर सेवन करना चाहिए। फलों में विटामिन, खनिज और फाइबर होता है, जो आपको और आपके बच्चे के लिए लाभकारी होता है। आप सेब, केला, संतरा, मौसमी, आंवला और कीवी जैसे फलों को रोजाना अपने आहार में शामिल करें।

प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ – बच्चे के विकास के लिए प्रोटीन अति आवश्यक है। डॉक्टर एक स्वस्थ गर्भावस्था के लिए दूसरी व तीसरी तिमाही में 21 ग्राम अतिरिक्त प्रोटीन लेने की सलाह देते हैं। इसलिए अपने खानपान में प्रोटीन युक्त भोजन को शामिल करें। आप खाने में दालें, पनीर, सोयाबीन, अंडा, चिकन, ड्राई फ्रूट्स आदि को शामिल कर सकती हैं।
साबुत अनाज – प्रेग्नेंसी के 5वें महीने में साबुत अनाज का सेवन भी काफी फायदेमंद होता है। साबुत अनाज में आप गेहूं, चावल, कॉर्न व ओट्स शामिल हैं। इन्हें आप नियमित रूप से आहार में शामिल करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info